लापता बेटी को खोजने में पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर कोतवाली में फूट-फूट कर रोया पिता

Frustrated by the police's negligence in finding his missing daughter, the father broke down in tears at the police station

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। उन्नाव जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सदर कोतवाली के अंदर एक बेटी का बाप दहाड़े मारकर रोता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में फोन पर किसी अधिकारी से बातचीत भी करते हुए दिखाई दे रहा है। पिता का आरोप है कि थाने की पुलिस हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है और न ही खोजबीन ही की जा रही है। घटना सदर कोतवाली की है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम आदर्श नगर निवासी राजन तिवारी अपनी खोई हुई बेटी की फरियाद लेकर कोतवाली सदर पहुंचे थे, जहां पर वह जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और रोते-रोते किसी बड़े अधिकारी से यह कहते नजर आ रहे हैं कि हमारी बेटी पांच दिन से लापता है, लेकिन पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है। केवल झूठे आश्वासन ही दे रही है। हमको केवल परेशान ही किया जा रहा है।
वीडियो में पिता राजन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि साहब आप कोतवाली आ जाएं या कहें तो हम आपके आवास पर आ जाते हैं और आप हमारी बात सुनिए नहीं तो हमारी फूल जैसी बेटी नहीं मिलेगी।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा। अखिलेश ने बताया जो लड़की खोई है, वह पंद्रह-सोलह साल की है। बताया कि हमारी टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button