छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो बहनों के साथ 10 दरिंदो ने किया गैंगरेप,बीजेपी नेता के बेटे सहित सभी आरोपी गिरफ्तार

  • रायपुर में सगी बहनों के साथ गैंगरेप
  • रक्षाबंधन मनाकर लौट रही थी बहनें
  • 10 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
  • मामले में बीजेपी नेता का बेटा भी गिरफ्तार

रायपुर,(छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर में गैंग रेप का मामला सामने आया है. बीती रात रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां घर लौट रही थी। तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दरिंदों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंग रेप किया।दुष्कर्म के इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवतियां रक्षाबंधन मनाकर गुरुवार की देर शाम अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी। तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
भाजपा नेता के बेटे पर रेप और हत्या का मामला
इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा है। ये आदतन बदमाश है। जिसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम 2019 में हत्या और 2022 में बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
रातभर आरोपियों को खोजती रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक राजधानी में देर रात 2 युवतियों के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गये आरोपियों में पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू के साथ अन्य शामिल थे। इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और अन्य आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button