दिल्ली में भी डराने लगा कोरोना, संक्रमितों की संख्या 100 के पार, बचकर ही रहिए

Corona started scaring in Delhi too, the number of infected people crossed 100, stay safe

नई दिल्ली/एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में अब तक 104 सक्रिय मामले सामने आए हैं। इनमें से 99 मामले तो पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं। दिल्ली में जिस स्पीड से कोरोना बढ़ रहा है, उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मई तक 24 सक्रिय मामले थे। लेकिन, एक ही हफ्ते में 99 मामले और बढ़े, जबकि 24 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं।
डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि, कोरोना के हल्के लक्षण हैं। लेकिन हमें सावधानी जरूर बरतनी होगी। बाहर मास्क पहनकर निकलने की कोशिश करें। वहीं, अन्य राज्यों में भी तेजी से कोरोना का मामले बढ़ रहै हैं। केरल में सबसे तेजी से कोरोना फैल रहा है। दिल्ली के अलावा, केरल और महाराष्ट्र ने क्रमशः 430 और 209 मामलों के साथ सबसे अधिक सक्रिय संक्रमण की सूचना दी है। केरल ने जहां 335 नए सक्रिय मामले जोड़े, वहीं महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह 153 मामलों की वृद्धि देखी गई।

सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दिखाने वाले अन्य राज्यों में शामिल हैं

  • कर्नाटक – 47 सक्रिय मामले (+34)
  • तमिलनाडु – 69 सक्रिय मामले (+3)
  • गुजरात – 83 सक्रिय मामले (+76)
  • उत्तर प्रदेश – 15 सक्रिय मामले (+15)
  • राजस्थान – 13 सक्रिय मामले (+11)

किस राज्य में कितनी मौतें

  • महाराष्ट्र: 4 मौतें
  • केरल: 2 मौतें
  • कर्नाटक: 1 मौत

बिहार की राजधानी पटना में करीब 1 साल 2 महीने बाद 2 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बता दें कि पटना में 4 दिन पहले 2 मरीज खांसी, बुखार और सांस लेने की परेशानी लेकर पहुंचे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम पाया गया था जिसके बाद उसकी कोरोना जांच की गई जो कि पॉजिटिव आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button