उन्नाव में भू-माफिया पर तगड़ा ऐक्शन, एक अरब 22 करोड़ 65 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। यूपी के उन्नाव में पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। कानपुर नगर के केडीए कॉलोनी जाजमऊ का रहने वाला भू माफिया इस समय जेल में बंद है। क्षेत्राधिकार नगर ने बताया कि भू माफिया ने भोले भाले किसने की जमीन पर जबरन कब्जा कर बेच दिया, जिससे उसने यह संपत्ति बनाई है। इसके अतिरिक्त आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है।
क्षेत्राधिकार नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि केडीए कालोनी जाजमऊ कानपुर नगर निवासी नसीम अहमद पुत्र हाजी अखलाख अहमद के खिलाफ या कार्रवाई की गई है। ‌जिलाधिकारी ने 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश थी।
अभियुक्त नसीम अहमद का हाल पता अखलाख नगर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य हैं । जिसने कतरी पीपर खेड़ा के रहने वाले गरीब भोले भाले किसने की जमीनों पर जबरन कब्जा कर उन्हें बेच दिया। जिससे उसने कीमती संपत्ति अर्जित की है।
भाई-भतीजा ने बनाया संगठित गिरोह
नसीम अहमद का भाई और भतीजा एक साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाया है। जो समाज विरोधी कार्यो में लगी रहती है। उसने अपने, पत्नी और बेटे के नाम भी संपत्ति बनाई है। जिसके पास आए का कोई अन्य स्रोत भी नहीं है। नसीम अहमद के खिलाफ गंगा घाट थाना में आठ मुकदमे दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, सहायक अभिलेख अधिकारी गंगा घाट कोतवाली प्रभारी, दही थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button