सुनील आचोळकर – जनता के “कार्यसम्राट” और सेवाभावी नेता

कांती जाधव/मुंबई ब्यूरो। कामण गांव के निवासी और बहुजन विकास अघाड़ी के निष्ठावान कार्यकर्ता सुनील मोरेश्वर आचोळकर, जिन्हें जनता स्नेहपूर्वक “कार्यसम्राट” कहती है, ने अपने नगरसेवक कार्यकाल में सातिवली क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं। जन्मस्थान और कार्यक्षेत्र भले ही अलग हों, लेकिन सेवाव्रत कर्मयोगी के रूप में उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। इसी कारण जनता उन्हें अपना विश्वसनीय नेता मानती है और उन्हें नेतृत्व सौंपती है।
लोकनेता माननीय श्री हितेन्द्रजी ठाकुर के आशीर्वाद, युवा विधायक श्री क्षितिज दादा ठाकुर के मार्गदर्शन, पहली महिला महापौर श्रीमती प्रवीणा ताई ठाकुर के सहयोग, प्रथम महापौर राजीवजी पाटील, पूर्व विधायक श्री राजेशजी पाटिल और पूर्व सांसद श्री बलिरामजी जाधव के समर्थन से, सुनील आचोळकर ने सातिवली गांव में विकास की नई मिसालें कायम की हैं।
सुनील आचोळकर ने अपने कार्यकाल में जनता का विश्वास और समर्थन अर्जित किया है। सातिवली पंचक्रोशी की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद उन्हें कामण विभाग के विकास के लिए नामांकित किया गया है। जनता से अपील है कि वे भारी बहुमत से अपने उम्मीदवार को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करें।

उल्लेखनीय कार्य

  • सातिवली क्षेत्र के सभी स्थानों पर पानी की पाइपलाइन बिछाकर हर घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की।
  • नागरिकों के लिए स्विमिंग पूल, इनडोर खेल भवन (कैरम, शतरंज, बैडमिंटन) और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया।
  • पुराने बाजार भवन में माता एवं शिशु देखभाल केंद्र की स्थापना की, जहां अब तक लगभग 49 हजार बच्चों का प्राकृतिक प्रसव हो चुका है।
  • शमशान भूमि का नविनीकरण कर उद्यान, हायमास लाईट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
  • बप्पा सीताराम मंदिर से वसई स्टेशन (पूर्व) तक परिवहन सेवा प्रारंभ कराई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button