सड़क पर मिला 25 लाख का बैग पुलिस को सौंपा,गाजियाबाद के ई-रिक्शा चालक के ईमान को सलाम

गाजियाबाद। चंद रुपये की खातिर अपनों का खून बहाने वाली खबरें खूब पढ़े होंगे। लेकिन, यह खबर साबित कर रही कि रुपया ईमान से बढ़कर नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आर्थिक रूप से बेहद कमजोर ई-रिक्शा चालक को रोड पर पड़े 25 लाख रुपये मिले। 500 की गड्डियां देखकर उसका मन नहीं डोला। रुपये से भरा बैग लेकर मोदीनगर थाने पहुंचा और एसएचओ भानु प्रताप सिंह को सौंप दिया। ई-रिक्शा चालक की ईमानदारी से खुश होकर डीसीपी देहात रवि कुमार ने सर्टिफिकेट और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
किदवई नगर कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद मंगलवार को तिबड़ा रोड स्थित बम्बे के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां लावारिश बैग दिखा। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें 500 की 50 गड्डियां थीं। इतने रुपये देखकर वे कुछ देर मौके पर ही रुके रहे। सोचा जिसका बैग होगा, उसे लौटा देंगे। काफी देर तक कोई नहीं आया तो अपने दोस्त सरफराज अली के साथ मोदीनगर थाने पहुंचे। वहां एसएचओ को जानकारी दी और नोटों से भरा बैग सौंप दिया। आस मोहम्मद के परिवार में 3 बेटे, एक बेटी और पत्नी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button