आगरा में ताजमहल के पीछे किशोरी के साथ गैंगरेप, पहले पिलाई थी शराब, फिर किया गैंगरेप
Teenage girl gang raped behind Taj Mahal in Agra, first made to drink alcohol, then gang raped
![]()
आगरा/उत्तर प्रदेश। ताजनगरी आगरा में रेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। 21 अगस्त की घटना के बाद एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना एत्मादद्वौला क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। उसे ऑटो में बैठाकर ले जाया गया। शराब पिलाई गई। इसके बाद बारी-बारी से तीन लोगों ने उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। वारदात ताजमहल के पास मेहताब बाग के पास की है।
पीड़ित के परिजनों के अनुसार, 15 साल की बेटी को मोहल्ले के दिनेश, आलोक और पीयुष रविवार शाम बहाने से ले गए। उसे ऑटो में बैठाया। पहले उसे इधर-उधर घुमाते रहे। रात हो जाने पर उसे मेहताब बाग रोड ले गए। वहां सुनसान इलाके में ऑटो में जबरन उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से गंदा काम किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। साक्ष्य संकलित कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी का कहना है कि सर्विलांस के जरिए आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन आदि की जांच की जा रही है।
अगस्त के महीने में आगरा में लगातार तीन बड़ी घटनाए हुई हैं। 10 अगस्त को इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र में चलती कार में रेप किया गया। इस घटना के बाद से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसके बाद 21 अगस्त को बीजेपी नेता के मैरिज होम में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इसमें बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद तीसरी घटना 25 अगस्त को थाना एत्माद्दौला में हुई। किशोरी को ऑटो में लेकर गए तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।




