सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या, कार में मिला शव, पंजाब पुलिस जांच में जुटी

Social media influencer Kanchan Kumari alias Kamal Kaur murdered, body found in car, Punjab police engaged in investigation

बठिंडा/पंजाब। बठिंडा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव एक कार में मिला। वह लुधियाना की रहने वाली थी और इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करती थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कहीं और मारा गया और बाद में कार में मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास छोड़ दिया गया। उनके इंस्ट्राग्राम पर 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह रील्स पोस्ट करने के लिए जानी जाती थीं। कुछ रील्स पर विवाद भी हुआ था। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमल कौर की हत्या कहीं और की गई थी। फिर उनके शव को लुधियाना जिले में रजिस्टर्ड कार में ले जाया गया। बाद में शव को मेडिकल यूनिवर्सिटी के पार्किंग एरिया में छोड़ दिया गया। आसपास के लोगों को दुर्गंध आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
एसपी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया कि कल शाम को हमें सूचना मिली कि आदेश अस्पताल में एक कार खड़ी है और उसमें से कुछ दुर्गंध आ रही है। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची – हमें उस कार की पिछली सीट पर एक लड़की का शव मिला। प्रारंभिक जांच में लड़की की पहचान लुधियाना की कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई है। वह 9 जून को अपनी मां से यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने जा रही है… जांच जारी है। हमारी प्राथमिकता यह जानना है कि उसका शव वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मौत का स्थान नहीं है। उसका शव यहां फेंका गया है।
बठिंडा के एसएसपी अमनीत कोंडल ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को जांच में मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में कुछ गड़बड़ लग रहा है और हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button