दहेज प्रताड़ना से आहत नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

  • फतेहपुर में दहेज की मांग से नवविवाहिता की मौत, ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज
  • घर कलह और दहेज प्रताड़ना से टूटी नवविवाहिता, फांसी लगाकर दी जान
  • ससुरालियों की सोना-चांदी की मांग बनी मौत का कारण, नवविवाहिता ने की आत्महत्या

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। थाना खखरेरू क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर चार, जोधा सिंह नगर सलवन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका लक्ष्मी देवी की शादी अप्रैल 2025 में हिंदू रीति-रिवाज से मनीष कुमार पुत्र कैलाश निवासी जोधा सिंह नगर सलवन के साथ हुई थी।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद पति मनीष कुमार, ससुर कैलाश, सास और देवर लगातार सोना-चांदी की मांग को लेकर लक्ष्मी देवी को प्रताड़ित करते रहे। परिजनों ने बताया कि मृतका ने कई बार फोन पर अपने पिता को इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी।
ग्रामीणों के अनुसार घटना से दो-तीन दिन पूर्व लक्ष्मी देवी और उसके पति के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर उसने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पति मनीष कुमार गाजियाबाद में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर गिरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button