गोरखपुर एयरपोर्ट समेत 15 हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप

There was a stir due to the mail threatening to bomb 15 airports including Gorakhpur airport

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर एयरपोर्ट सहित देश के 15 एयरपोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी का मेल गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक के मेल आईडी पर आया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और बम निरोधक दस्ते को दी गई, मेल भेजने वाले शख्स ने एयरपोर्ट परिसर में एक बैग में बम रखे होने की सूचना दी थी। हालांकि जांच में सूचना गलत पाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रविवार की दोपहर गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक के मेल आईडी पर आए एक मेल ने सनसनी मचा दी। मेल पर संदेश भेजने वाले शख्स ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर एक बैग में बम रखे होने की सूचना दी थी। इसके साथ ही देश के अभी 14 एयरपोर्टों को भी बम से उड़ाने की धमकी के साथ यह लिखा था कि हो सके तो बचा लो।इसकी जानकारी होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सर्च अभियान चालू किया। लेकिन सूचना भ्रामक साबित हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वक्त के खिलाफ कदम दर्ज कर मामले की जांच पर जुट है। बता दें कि 30 जून और 1 जुलाई को गोरखपुर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा है। जिसके को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। इसको देखते हुए यह धमकी भरा मेल बहुत गंभीर माना जा रहा था।
इस बारे में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर की तहरीर पर मेल आईडी की जांच की जा रही है। आखिर किसके द्वारा यह मेल भेजा गया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर सहित जिन एयरपोर्ट के नाम इस मेल में शामिल थे उनमें गुवाहाटी, खजुराहो, कानपुर,ग्वालियर,हुबली,इंफाल,इंदौर,जबलपुर,जम्मू, जामनगर,जोधपुर,जोरहाट,मंगलुरु और मैसूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button