मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

रीवा/मध्य प्रदेश। रीवा जिले में शुक्रवार अपराह्न एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे मनिका गांव में अपराह्न लगभग तीन बजे हुई जब बच्चा खुले बोरवेल के निकट खेल रहा था।
रीवा की जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ) की एक टीम को लगभग 40 फुट की गहराई पर फंसे बच्चे को बचाने के लिए सेवा में लगाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक पाइप के माध्यम से बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति पर नजर रखने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा भी बोरवेल के भीतर भेजा गया, लेकिन कुछ रुकावट के कारण कैमरा उस तक नहीं पहुंच सका।
बोरवेल करीब 70 फुट गहरा है और बच्चे को बचाने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। सोनकर ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को वाराणसी से बुलाया गया है और वह जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से बचाव अभियान प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button