कानपुर में जमीनों का नया सर्किल रेट जारी, जमीन खरीद के लिए ढीली करनी होगी जेब

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में जमीन का नया सर्किल रेट जारी कर दिया गया है। जमीन की नई दर एक अगस्त से लागू की जाएगी। 28 जुलाई तक बढ़े हुए सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। शून्य से 18 मीटर तक चौड़ी सड़क को तीन वर्गों में विभाजित कर सर्किल रेट का निर्धारण किया है। जारी किए गए नए सर्किट रेट में सबसे महंगी जमीनें अब बिरहाना रोड, सिविल लाइंस, जनरल गंज और माल रोड की हो गई हैं। यहां करीब 19,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की तक की बढ़ोतरी जमीन के मूल्य में की गई है। इन इलाकों में जमीन का रेट 65 हजार से 83 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक हो गए हैं। सभी सर्कल रेट तीन वर्ग में बढ़ाए गए हैं।कानपुर शहर में सर्किल रेट का निर्णारण सड़कों की चौड़ाई के आधार पर किया गया है। सड़कों का वर्गीकरण शून्य से 9.15 मीटर तक, 9.15 मीटर से 18.29 मीटर और 18.29 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के रूप में किया गया है। इनके लिए सर्किल रेट अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। 1 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाने की तैयारी की गई है। जारी किए गए सर्किल रेट में सबसे कम दाम चकेरी के जाना और त्रिलोकपुर गांव के हैं। यहां सबसे कम बढ़ोत्तरी हुई है। यहां सर्किल रेट 3500 से 5800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक हैं। कानपुर में यह सबसे कम सर्किल रेट है। इसी तरह का कपिली गांव में 5300 से 7200 प्रति वर्ग मीटर तक सर्किल रेट निर्धारित गया है।
शहर की शत्रु संपत्ति को भी लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। सभी शत्रु संपत्ति का वैल्यूएशन एक बार फिर किए जाने की तैयारी है। यह संपत्ति अब नई दर पर बिकेगी। नए सर्किल रेट जारी होने के बाद अब शत्रु संपत्ति की बिक्री 1 अगस्त से लागू होने वाले नए रेट पर किए जाने की योजना है। इसके लिए शत्रु संपत्ति का दोबारा वैल्यूएशन किया जाएगा। इसमें राम जानकी मंदिर, दारुलमौला और पायनियर टेनरी जैसी शत्रु संपत्तियां हैं। नोडल अवसर रामानुज के अनुसार, नई दरों के आधार पर इन संपत्तियों की बिक्री होगी।
न्यू कानपुर सिटी की जमीन खरीद पर नए सर्किल रेट का कोई असर नहीं पड़ेगा। निर्णय लिया गया है कि इसका अधिग्रहण लगातार होता रहेगा। कानपुर में सर्किल रेट में वृद्धि मामले पर आईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन में बताया कि 9 साल बाद सर्किल रेट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अभी भी सर्किल रेट बाजार मूल्य से काफी कम है। फिर भी शहर के लोगों को ध्यान में रखते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई हैं।

शहर के प्रमुख इलाकों में सर्किल रेट (रुपये प्रति वर्ग मीटर में):

इलाके का नामवर्तमान सर्किल रेटनई सर्किल रेट
जनरलगंज49,600 से 63,50065,000 से 83,000
बिरहाना रोड49,700 से 63,50065,000 से 83,000
मालरोड49,700 से 63,60065,000 से 83,000
स्वरूपनगर52,000 से 56,00062,000 से 68,000
बर्रा19,000 से 28,00025,000 से 36,000
गोविंदनगर27,900 से 44,10038,000 से 65,000
जूही14,200 से 24,20018,000 से 28,000
लाजपतनगर38,900 से 46,80051,000 से 65,000
साकेत नगर21,000 से 32,00027,000 से 42,000

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button