आठ टावरों में थे 4600 लोग, मृतकों की संख्या 146 हुई… 77 साल में सबसे भीषण अग्निकांड की बड़ी बातें

हांगकांग। हांगकांग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट में लगी भीषण आग में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। वांग फुक कोर्ट आवासीय कॉम्प्लेक्स में पिछले तीन दिनों तक आग का तांडव देखने को मिला। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत बचाव का कार्य पूरा हो गया है। दरअसल, हांगकांग के फायर अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को एक बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी लगभग 80 सालों की सबसे भयानक आग के बाद वे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लेंगे, जिसमें कम से कम 128 लोग मारे गए और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।
बता दें कि हांगकांग के उत्तरी जिले ताई पो में वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आठ 32-मंजिला टावरों में से सात आग की चपेट में आ गए। इस आठ टावरों वाले कॉम्पलेक्स में 4,600 से ज्यादा लोग रहते हैं, बुधवार दोपहर को जब आग लगी और तेजी से फैली, तो यह बांस के मचान और हरे जाल से ढकी हुई थी।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने खिड़कियों को ब्लॉक करने वाले ज्वलनशील फोम बोर्ड सहित असुरक्षित चीजों का इस्तेमाल करने के लिए हत्या के शक में तीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। हांगकांग के सिक्योरिटी चीफ क्रिस टैंग ने शुक्रवार को कहा कि एक रेजिडेंशियल डेवलपमेंट में बचाव का काम पूरा हो गया है, हां आग लगने से कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस ने प्रेस्टीज कंस्ट्रक्शन के दो डायरेक्टर और एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया है। यह फर्म एक साल से ज्यादा समय से बिल्डिंग्स का मेंटेनेंस कर रही थी। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलीन चुंग ने गुरुवार को कहा कि हमें लगता है कि कंपनी की जिम्मेदार पार्टियों ने बहुत बड़ी लापरवाही की, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
डिप्टी फायर सर्विसेज डायरेक्टर डेरेक चैन ने शुक्रवार सुबह रिपोर्टर्स को बताया कि हम सातों बिल्डिंग्स की सभी यूनिट्स में घुसने की कोशिश करेंगे, ताकि कोई और कैजुअल्टी न हो। गुरुवार सुबह तक 279 लोग मिसिंग लिस्ट में थे, लेकिन यह आंकड़ा 24 घंटे से ज्यादा समय से अपडेट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को मदद के लिए की गई 25 कॉल्स का अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
ज्यादातर पीड़ित कॉम्प्लेक्स के दो टावरों में मिले, जबकि फायरफाइटर्स को कई बिल्डिंगों में जिंदा लोग मिले। शुक्रवार दोपहर मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। यह 1948 के बाद हांगकांग की सबसे भयानक आग है, जब एक वेयरहाउस में लगी आग में 176 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि हांगकांग, दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है, जहां ऊंची-ऊंची हाउसिंग कॉम्प्लेक्स हैं। यहां प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतें लंबे समय से नाराजगी का कारण रही हैं और यह त्रासदी अधिकारियों के प्रति गुस्सा भड़का सकती है।

Hong Kong Building Fire Accident Photos | Tai Po District | हॉन्गकॉन्ग में 77  साल में सबसे भीषण आग: 83 मौतें, 8 बहुमंजिला इमारतें जलीं, 280 अभी भी लापता,  ठेकेदार समेत 3 ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button