यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, आठ घायल
Roadways bus collides with private bus on Yamuna Expressway, eight injured

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर नोएडा से आगरा जाने वाली लाइन पर एक रोडवेज बस प्राइवेट बस मैं पीछे से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ समय के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। सवारियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर गोरखपुर डिपो की एक रोडवेज बस नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में फलैदा कट पर आगरा की तरफ जा रही एक बस सवारियां उतार रही थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सीट पर बैठी सवारियां नीचे लुढ़क गई। रोडवेज बस में सवार करीब आठ सवारियां घायल हो गए। घायलों में पश्चिम बंगाल निवासी अल्ताफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे कर्मियों व पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।




