गाजियाबाद पुलिस ने सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

Ghaziabad police launched a campaign against roadside drinkers

गाजियाबाद। पुलिस ने सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार की शाम फिर से अभियान चलाया। नगर, ग्रामीण और ट्रांस हिंडन जोन में संयुक्त रूप से शाम सात से नौ बजे तक चले अभियान में 513 लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। सड़क किनारे शराब पीने पर पुलिस ने टोका और मौके के फोटो लिए तो अधिकाश लोगों ने कैमरे के सामने मुस्कुराकर फोटो खिंचाए। जब पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची तो भविष्य में सड़क पर खुलेआम शराब न पीने की कसम खाने लगे। बोले साहब गलती हो गई, भविष्य में नहीं होगी।
जिसके बाद पुलिस ने इनके चालान करके जमानत दे दी। पुलिस ने इस दौरान कारों पर लगी काली फिल्म भी हटाई। कारों में शराब पीने वालों को भी पकड़कर थाने ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button