थाना रामनगर की कार्यवाही : साइबर क्राइम पीड़ित को पूरी राशि सुपुर्द

सुमिता शर्मा,(अनूपपुर/मध्य प्रदेश)। थाना रामनगर पुलिस ने साइबर अपराध पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है। आवेदक रोहित कुमार रवि, निवासी वार्ड क्रमांक 12, झीमर, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर ने 18 दिसंबर 2025 को साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर थाना स्तर पर मामला साइबर एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 106 के अंतर्गत ₹80,899.95 की राशि जप्त/होल्ड की। आवेदक के बैंक खाते की ट्रांजेक्शन रिपोर्ट का परीक्षण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोतमा जिला अनूपपुर के आदेशानुसार थाना रामनगर पुलिस ने जप्त की गई 100% राशि ₹80,899/- आवेदक को अंतरिम सुपुर्दगी कराई।
यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। थाना प्रभारी सुमित कौशिक, प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति, आरक्षक पंकज मिश्रा एवं साइबर सेल अनूपपुर की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, अज्ञात कॉल, लिंक, ओटीपी या बैंक संबंधी संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button