हिंदू धर्म अपनाने की बात क्यों कर रही मुस्लिम महिला? सीएम योगी से लगाई गुहार, पति और जेठ पर गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर,(उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति देवर, जेठ और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला गर्भवती है। उसका आरोप है कि पति गैर मर्दों से पैसे लेकर यौन शोषण कराता है। देवर और जेठ ने भी उसके साथ रेप किया है। महिला ने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया है। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाएगीञ मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर एसएसपी के कार्यालय पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत को सुना। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

महिला बिजनौर के गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 5 साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव में हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका शौहर उसे दहेज को लेकर परेशान कर रहा था। मांग पूरी नहीं हुई तो उसने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि शौहर ने बाद में दबाव बनाना शुरू किया। गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि शौहर गैर मर्दों से पैसे लेकर यौन उत्पीड़न कराता है। मना करने पर मारपीट करता है।

गर्भवती महिला का आरोप है कि शौहर के इस घिनौने काम में देवर जेठ और ससुराल के अन्य सदस्य भी साथ देते हैं। इतना ही नहीं 6 महीने की गर्भावस्था के दौरान देवर और जेठ ने उसका रेप किया। इसके बाद उसने धैर्य जवाब देने की बात कही। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सीनियर पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि मोदी जी और योगी से मेरी अपील है कि मुझे इंसाफ दिलवाएं। जिन लोगों ने मेरे साथ इस प्रकार का व्यवहार किया है, उन्हें सजा मिले।

महिला ने कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो मैं मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लूंगी। मैं बहुत परेशान हो गई हूं। मैं तीन महीने से पुलिस के चक्कर काट रही हूं। इस मामले में सिटी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने महिला के आरोप दर्ज किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला का केस महिला थाने में दर्ज किया गया है। शिकायतों पर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button