बनियान और गमछे में ही महिलाओं की फरियाद सुनने लगे कोतवाल, हुए लाइन हाजिर

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी की कानपुर कमिश्‍नरेट पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रेउना थानाध्यक्ष की फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि थानाध्यक्ष महिला हेल्प डेस्क में बनियान और गमछा पहन कर बैठे हुए हैं। उनकी यह फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच एसीपी घाटमपुर को सौंपी गई है। वहीं, एसओ श्रवण कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि नहाने जा रहा था, इसी दौरान किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दी।
रेउना थाना क्षेत्र आउटर में कुछ ही महीने पहले बना है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार का कहना है कि रेउना थाना अस्थाई रूप से बना है। अस्थाई थाने में एक कमरा दिया गया है। सुबह उठकर नहाने जा रहा था, इसी दौरान एक सिपाही बाथरूम में नहाने के लिए चला गया। इसलिए बाहर कुर्सी पर बैठकर इंतजार करने लगा। उन्होंने बताया कि यह फोटो बीते 17 नवंबर की है। महिला हेल्प डेस्क के बगल में उनका कमरा है। कमरे से निकल कर नहाने के लिए जा रहा था। उस दिन भी मैंने नहाने के बाद वर्दी पहनकर ड्यूटी की थी।
वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि रेउना एसओ बनियान और गमछा पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके बगल में एक महिला सिपाही भी बैठी है। इसके साथ ही एक सिपाही वर्दी में सामने खड़ा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने वायरल फोटो का संज्ञान लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया।
घाटमपुर एसीपी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया एसओ का कमरा महिला डेस्क के बगल में है। एसओ उसी कमरे में रहते, खाते और रहते हैं। संसाधनों की कमी भी को देखा जा रहा है। नहाने जाते समय किसी ने यह फोटो खींचकर वायरल की है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button