वर्दी में ‘सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम’ बोल फंस गए ट्रैफिक एसआई, कन्‍नौज एसपी ने किया लाइन हाजिर

वीडियो वायरल होते ही छुट्टी पर चले गए आफाक खान

कन्नौज/उत्तर प्रदेश। यूपी के कन्‍नौज में एक ट्रैफिक सब इंस्‍पेक्‍टर पर पुलिस वर्दी में स्‍कूली छात्राओं को इस्‍लाम की शिक्षा देने का आरोप लगा है। सब इंस्पेक्टर आफाक खान के खिलाफ विश्‍व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया। एसपी ने जब एसआई को तलब किया तो पता चला कि वे तीन दिन के अवकाश पर चले गए हैं। इसके बाद उन्‍हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
दरअसल, एसआई आफाक खान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी रील में ज्यादातर यातायात जागरूकता की बातें होती हैं। पूरा विवाद उनकी एक रील से जुड़ा है। कन्नौज के आदर्श इंटर कॉलेज में वह छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी सलाह देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने ‘सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम’ का जिक्र करते हुए कह दिया कि जिस घर में बेटी पैदा होती है उसे घर में रहमत बरसती है।
सब इंस्‍पेक्‍टर का ये वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद बजरंग दल और विहिप के नेताओं ने पुलिस से शिकायत कर दी। सोमवार को ये नेता पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। एसपी ने जब सब इंस्‍पेक्‍टर आफाक खान को तलब किया तो पता चला कि वे तीन दिन के अवकाश पर चले गए हैं। इसके बाद एसपी ने उनको लाइन हाजिर कर दिया। बजरंग दल और विहिप के नेताओं का कहना है कि वर्दी पहनकर ड्यूटी के समय इस तरह से हिंदू बेटियों को इस्‍लाम की शिक्षा देना निहायत ही गलत काम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button