‘लालू यादव के मुखड़े पर काला- काला चश्मा’, तेजस्वी ने शेयर की पिता की स्टाइलिस तस्वीर

पटना/एजेंसी। हाल में जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। उसके बाद बिहार में भारत रत्न को लेकर एक अजीबो गरीब चर्चा शुरू हो गई। जेडीयू ने इस डिमांड से खुद को किनारा कर लिया। वहीं दूसरी ओर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भारत रत्न की मांग कर दी। उधर, अब तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक सवाल करते हुए लालू यादव को भारत- रत्न देने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि पूरा देश चाहता है कि गरीबों दलित पिछड़ों के मसीहा लॉर्ड लालू यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। आप सब की क्या राय है? तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही लालू यादव की एक स्टाइलिस तस्वीर भी पोस्ट की है।
लालू यादव एक सिंहासननुमा कुर्सी पर विराजमान हैं। उनके दोनों हाथ आगे की तरफ हैं। लालू यादव ने काली टोपी पहन रखी है। उसके साथ ही आंखों पर काला चश्म है। गले में स्कॉर्फ है। एक काला गमछा भी है। लालू यादव सदरी पहले हुए हैं। उसके साथ ही आंखों पर काला चश्मा काफी फब रहा है। लोगों ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया है। लोग इस पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने लालू यादव को लेकर कई बातें लिखी हैं। इस पोस्ट पर और लालू यादव की तस्वीर पर एक प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि दो महीना पहले हुए विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने इनको लतिया दिया। लेकिन बात करते हैं पूरे देश की।
उसके बाद लोगों ने कहा है कि भारत रत्न किसलिए, चारा चोरी और भ्रष्टाचार और जंगलराज के लिए। अपहरण फिरौती की सरकार रहते हुए बेटी की शादी के लिए शोरूम की लूटपाट के लिए। एक यूजर ने लिखा है कि लालू यादव को भारत रत्न नहीं, बल्कि चारा रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। एक यूजर ने कहा है कि ये देश सिर्फ लालु के जरखरीद गुलामों और चरवाहा विद्यालय में पढे नौजवानों से नहीं बना है, इसलिए देश चाहता है जैसी बकवास बंद करो। जैसा खाओ अन्न, वैसा होवे मन। गाय-भैंस का चारा चुराकर कमाए पैसों से तुम्हारा लालन-पालन हुआ तो भैंस की तरह रंभाते रहो। एक यूजर ने कहा हैकि सुना है तुम्हारी पारिवारिक मिल्कियत बिना किसी काम-धंधे के साढ़े पांच हजार करोड़ है। नहीं मतबल सुना ही है अपन ने-सही फ़िगर तो तुम लोग ही बता सकते हो। हे गरीबों के मसीहा-उन गरीबों को ये गुरुमंत्र भी बताना की बिना धंधे कमाते कैसे है।
उसके अलावा एक यूजर ने बीजेपी की चर्चा करते हुए कहा है कि बावला हो गया है क्या? बीजेपी मूर्ख नहीं है क्योंकि उनको पता है के इनको अगर भारत रत्न की घोषणा भी की तो जनता बीजेपी का भी भूत उतार देगी। देश तो क्या बिहार की जनता ही कभी जंगलराज वाले लालू यादव को भारत रत्न का समर्थन नहीं करेगी। उसके बाद एक यूजर ने लिखा है कि देश में बेटिकट यात्रा के लिए 5 साल की सजा और 950 करोड़ घोटाले के लिए मात्र 3 साल की सजा, समझ में नहीं आता कि यह भारत का संविधान है या कोई चुटकुला की किताब। वैसे हमारी राय यह है कि चोर ललुआ के लिए भारत रत्न सोचना भी मजाक है। इस चारा चोर के लिए जूता-रत्न सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा।

Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button