खड़गवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही,37 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब जब्त

राजेन्द्र शर्मा,(कोरिया/छत्तीसगढ़)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग के द्वारा रेंज के द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षको को अवैध गांजा, शराब, सटटा, जुआ, कबाड़ पर कार्यवाही करने हेतू देशित किया गया था जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्री सिद्धार्थ तिवारी के आदेशित करने पर व अति0 पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02.09.2023 को दौरान रात्रि गस्त जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम दुल्लापुर थाना पसान का रहने वाला बाबू सिंह ग्राम रतनपुर के बैगापारा सी.सी. रोड पर अंधेरे अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की अत्याधिक मात्रा मे रखकर आस पास के क्षेत्रो मे बटवारा कर बिकी करने वाला है कि सूचना पर थाना प्रभारी खडगवा के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा सीसी रोड के पास पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेंड कार्यवाही कर आरोपी बाबू सिंह के कब्जे से 23 कार्टून पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब कीमती 2,30000 / रूपये को आरोपी बाबू सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 45 वर्ष सा० ग्राम दुल्लापुर थाना प्रसान जिला कोरबा छ०ग० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) . 59.क. 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में दिनांक 05.09.2023 को दौरान रात्रि गस्त जरिये मुखबिर से सूचना मिला की दो व्यक्ति सफेद रंग की कार स्विफ्ट वाहन क्रमाक एम.पी. 20- के. जे – 5555 में मध्य प्रदेश में निर्मित अंग्रेजी शराब गोवा लोड कर ग्राम रतनपुर खडगवा की ओर बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी खडगवा के द्वारा टीम गठित कर ग्राम रतनपुर बैगापारा के पास पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन कनाक एम.पी 20 के जे 5555 को पकड़ा गया उक्त वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते मिला उक्त वाहन में 14 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 80 500/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की कार स्विफ्ट क्रमाक एम.पी. 20- के. 5555 पुराना इस्तेमाली किमती करीबन 2,00000/- रूपये को आरोपी रमाकांत तिवारी उर्फ राहुल पिता मनोज तिवारी उम्र 22 साल सा० हरदी -32 थाना सिंहपुर जिला शहडोल राज्य म०प्र० से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2), 59, क, 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया इस प्रकार उपरोक्त दोनो प्रकरण में कुल 37 पेटी. (1850 पाव 333 लीटर) कीमती 310500 / रूपये व प्रकरण में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार कमाक एम.पी. 20- के. जे 5555 पुराना इस्तेमाली कीमती 2,00000/ रूपये कुल जुगला रकम 510500 / रूपये जप्त किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रविन्द्र कुर्रे, सुखलाल खलखो, प्र. आर. 38 इस्तयाक खान, आर. धर्मेन्द्र पटेल, रवि शर्मा, गौ० आजाद, अनिल यादव, दिनेश साहू, जोसेफ कुजूर, जसप्रीत सैनी एवं सै. विनय श्याम, अशोक का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button