चंडीगढ़ ब्लास्ट का आरोपी रूबल चौहान, शिमला से आया था यूपीएससी की तैयारी करने, चिट्टे ने किया बर्बाद

चंडीगढ़/एजेंसी। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पुलिस ने अबतक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरतेज सिंह, अमनप्रीत सिंह, बलविंदर लाल, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह, मनदीप और रूबल चौहान के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों में एक युवक हिमाचल की राजधानी शिमला का रहने वाला है। आरोपी रूबल चौहान शिमला जिले के रोहडू के टिक्कर तहसील के थाना गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था।
रूबल चौहान को उसके माता-पिता ने यूपीएससी की तैयारी करने के लिए चंडीगढ़ भेजा था। 12 तक शिमला के कोटखाई में पढ़ाई करने के बाद ही वो चंडीगढ़ आ गया था। उसने आगे की पढ़ाई भी यहीं पर की। अभी रूबल यूपीएससी एग्जाम की तैयारी भी कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी रूबल ने बताया कि हमला करने वाली गैंग के साथ चिट्टे का सेवन करता था। उसके पिता बागवानी के अलावा, दिल्ली में ही कारोबार भी करते हैं। चिट्टे की लत की वजह से रूबल इस गैंग के साथ जुड़ा था। उसने बताया कि हमला करने वाली गैंग के साथ वो चिट्टे का सेवन करता था।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हैंडलर के निर्देशों पर गुरतेज ने अपने सह-आरोपी रुबल चौहान और मनदीप के साथ मिलकर 28 मार्च को एसबीएस नगर के भारपुर गांव में जसवीर से हथियारों और ग्रेनेड की खेप ली। उन्होंने आगे बताया कि गुरतेज ने अमनप्रीत सिंह को अपने साथ हमले को अंजाम देने के लिए ले गया। डीजीपी ने बताया कि 1 अप्रैल को, रेकी करने के बाद, अमनप्रीत सिंह ने ग्रेनेड फेंका, जबकि गुरतेज सिंह ने हैंडलर के इशारे पर इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button