वेलकम इलाके में चाकूबाजी का मामला सुलझा, तीन नाबालिग पकड़े गए; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर में 21 वर्षीय विशाल पर चाकू से हमला करने के मामले में 15 से 17 वर्ष के तीन नाबालिगों को पकड़ा है।

थाना वेलकम (फाइल फोटो)

परिपूर्ण न्यूज़/संवाददाता

उत्तर-पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम थाना पुलिस ने कबीर नगर के नाला रोड पर हुई चाकूबाजी की घटना में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। तीनों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को नाला रोड पर एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को उसके परिचित राजीव गांधी अस्पताल ले जा चुके हैं। घायल की पहचान विशाल (21) के रूप में हुई, जो कबीर नगर की एक कपड़ा सिलाई फैक्ट्री में काम करता है।

विशाल ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री से खाना खाने निकलते समय रास्ते में उसकी एक अज्ञात लड़के से टक्कर हो गई थी। इस बात पर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लड़के ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया और चाकू से वार कर फरार हो गए।

मामले में वेलकम थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। स्थानीय सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button