गाजियाबाद के साइबर थाने में यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
A case has been filed against Yeti Narasimhanand in Ghaziabad Cyber Police Station

गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा साइबर क्राइम थाने में दर्ज किया गया है। यति पर आरोप है कि उन्होंने विश्व धर्म संसद के लिए वेबसाइट पर दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक बाते कहीं हैं। साइबर क्राइम थाने में दारोगा ध्रुव नारायण ने शिकायत में बताया कि वर्ल्ड रिलिजियस कन्वेंशन वेबसाइट पर दूसरे धर्म की भावनाएं भड़काने का काम किया गया। धर्म विशेष को खतरा बताया गया। वेबसाइट यति नरसिंहानंद ने बनवाई है।
इसके जरिये धर्म विशेष के विरुद्ध विद्वेष फैलाया जा रहा है। इससे समाज मे शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इससे पूर्व यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद में विश्व धर्म संसद का आयोजन प्रस्तावित किया था। कार्यक्रम 17 से 19 जनवरी तक रेडिसन होटल में किया जाना था, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार में प्रस्तावित किया गया, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। यति नरसिंहानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन करने की घोषणा की है।




