आइसलैंड की प्रधानमंत्री से गले मिलने की कोशिश को लेकर चर्चा में मैक्रों, यूरोपीय सम्मेलन का वीडियो वायरल

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रन फ्रॉस्टाडॉटिर को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान असहज स्थिति को लेकर चर्चा में हैं। यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मैक्रों आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर से गले मिलने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच अभिवादन का यह क्षण असहज नजर आता है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है।

सामने आए दृश्य में मैक्रों ऊंचाई पर खड़े दिखाई देते हैं, जबकि आइसलैंड की प्रधानमंत्री उनसे कुछ नीचे खड़ी होती हैं। मैक्रों उनसे गले मिलने के लिए नीचे झुकते हैं। इसी दौरान फ्रॉस्टाडॉटिर थोड़ा पीछे हटती नजर आती हैं और उनके चेहरे पर असहजता के भाव दिखाई देते हैं। वह मैक्रों के कंधे पर हाथ रखती हैं। वीडियो में वह पास खड़े फोटोग्राफर की ओर भी इशारा करती दिखती हैं, जिसने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया।

मैक्रों इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ सार्वजनिक मुलाकातों के दौरान भी ऐसे क्षणों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। पिछले वर्ष जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मैक्रों मेलोनी के कान में कुछ कहते दिखाई दिए थे। उस समय मेलोनी के चेहरे के हावभाव को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। हालांकि, मैक्रों ने उनसे क्या कहा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।

इस वर्ष की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में मुलाकात के दौरान मैक्रों ने मेलोनी का गाल से गाल मिलाकर अभिवादन किया था। अब आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ सामने आए ताजा वीडियो ने एक बार फिर मैक्रों के सार्वजनिक अभिवादन के अंदाज को चर्चा में ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button