जबरन संबंध बनाने से नाराज़ प्रेमिका ने की बिल्डर की हत्या, 12 घंटे में खुलासा

बिहार के भागलपुर जिले में हुए बिल्डर बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी नीलकंड हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर/बिहार। भागलपुर जिले में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी नीलकंठ हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 2 जुलाई को बिल्डर का शव उसके कार्यालय से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर तिलकामांझी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक हेलमेट पहना संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से एक मोबाइल नंबर को ट्रैक किया, जिसकी लोकेशन घटना के समय बिल्डर के कार्यालय के पास मिली थी। बाद में यह मोबाइल पीरपैंती क्षेत्र में सक्रिय पाया गया, जहां से पुलिस ने सीमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सीमा कुमारी ने बताया कि उसका और बजरंग कुमार का पिछले 12 वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना की रात बजरंग नशे की हालत में था और उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ।
सीमा के अनुसार, जब बजरंग नशे की हालत में सो गया, तब उसने धारदार हथियार से उसके गले और आंखों पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Bhagalpur builder Bajrang

 बिल्डर बजरंग कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button