शहडोल में रिश्वत लेते सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, कियोस्क की अनुमति के एवज में मांगी थी घूस

सीबीआई ने शहडोल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने यह रिश्वत कियोस्क सेंटर खोलने की स्वीकृति के एवज में मांगी थी।

शहडोल/मध्य प्रदेश। कियोस्क की अनुमति के बदले रिश्वत लेते सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को सीबीआई जबलपुर की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बैंकिंग कियोस्क खोंलने की एवज में मांगी थी रिश्वत।
शहडोल के ब्यौहारी के रहने वाले दीपेंद्र सिंह फोटो कॉपी सेंटर एवं ऑनलाइन सेवाओं का काम करते हैं। दीपेंद्र अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ब्यौहारी के आसपास चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन किया था। बैंक के बार—बार चक्कर लगाने के बाद बैंक कियोस्क खोंलने की अनुमति नही दी गई। बैंक कियोस्क खोलने के प्रस्ताव की स्वीकृति और आवश्यक अनुमति जारी करने के बदले सेंट्रल बैंक के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने प्रति कियोस्क 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग दीपेंद्र से की थी।
रिश्वत की मांग से परेशान दीपेंद्र ने मामले की सीबीआइ जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एसके राठी से शिकायत की थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और सत्यता पाए जाने पर सीबीआई इंस्पेक्टर तुलसीदास एवं सहायक राहुल मिश्रा के नेतृत्व में 8 सदस्य टीम ट्रेप करने शहडोल पहुंची थी। दीपेंद्र ने बैंक मैनेजर से मोबाइल पर बात की और पैसे कहां देने की बात पूछी। सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने दीपेंद्र को अपने निवास के पास घरौला मोहल्ला में बुलाया। कल रात को अभ्यंकर शर्मा ने गुरुद्वारे के पास जैसे ही दीपेंद्र से दस हजार रुपए लिए वैसे ही मौके पर पहले से मौजूद सीबीआई की टीम ने ट्रैप कर लिया।
सहायक प्रबंधक को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई। पूरी रात कार्रवाई चली सीबीआई की टीम अभ्यंकर शर्मा के निवास पर भी पहुंची और वहां पर कागजात की जांच की। आज सुबह सीबीआई की टीम अभ्यंकर शर्मा को अपने साथ लेकर जबलपुर रवाना हो गई। सीबीआई इंस्पेक्टर तुलसीदास ने बताया कि सहायक मैनेजर अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रिश्वत लेने के मामले में ट्रेप किया गया है। उसे सीबीआई कोर्ट जबलपुर में पेश किया जाएगा
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी रहेगी और सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे केंद्रीय सरकारी संस्था और बैंकिंग संस्थानों में रिश्वतखोरी करने वालों कर्मचारी एवं अधिकारियों में डर का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button