पति की घिनौनी करतूत, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो

रीवा/मध्य प्रदेश। रीवा से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पत्नी के परिजनों का आरोप है कि वह दहेज की मांग कर रहा था, नहीं देने पर ऐसा किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पत्नी और उसके परिवार के लोग रीवा एसपी के पास पहुंचे। साथ ही उन्हें वायरल वीडियो दिखाए और युवक के खिलाफ शिकायत दी है। रीवा सीएसपी राजीव पाठक ने कहा कि महिला शिकायत लेकर आई थी। उसकी जांच की जा रही है कि इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पति शिवम साहू लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही मारपीट भी करता था। वह ट्रक ड्राइवर है। परिवार ने दहेज देने में असमर्थतता जताई थी। इसके बाद अपनी पत्नी को विश्वास में लेकर शिवम ने संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है।
वहीं, आरोपी शिवम का एक चैट भी सामने आया है। वीडियो को लेकर किसी ने उससे सवाल पूछा कि ये क्या किया। इस पर शिवम ने जवाब दिया है कि मेरी सास कहती थी कि बेटी की दूसरी शादी करवा दूंगी। अब देखते हैं कि कौन उससे दूसरी शादी करेगा। परिवार ने बदनाम के डर से पुलिस से गुहार लगाई है। अभी आरोपी पति फरार है। अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button