फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लुफ्थांसा विमान का नोज गियर टूटा, कई कर्मचारी घायल

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा के एक बोइंग 787 विमान का नोज गियर उड़ान भरने से पहले ढह गया, जिससे कई ग्राउंड स्टाफ और क्रू सदस्य घायल हो गए।

जर्मनी। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर गुरुवार को लुफ्थांसा एयरलाइंस के एक विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया। उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान का नोज गियर (सामने का पहिया) अचानक ढह गया, जिससे कई ग्राउंड स्टाफ और क्रू सदस्य घायल हो गए।
लुफ्थांसा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि घटना के समय यात्रियों की बोर्डिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। विमान में केवल क्रू सदस्य और ग्राउंड स्टाफ मौजूद थे। एयरलाइन ने पुष्टि की कि कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे हुआ। संबंधित विमान लॉस एंजिलिस जाने वाली फ्लाइट LH450 के रूप में रवाना होने वाला था। रिपोर्ट के अनुसार, यह लुफ्थांसा का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान था, जो एयरलाइन के नए और आधुनिक विमानों में शामिल है। एयरलाइन ने कहा, ‘हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button