सड़कों पर दौड़ता दिखा एसी ऑटो, अंदर के फीचर्स देखकर लोग हुए हैरान! वायरल हुआ गुरुग्राम का अनोखा ऑटो रिक्शा

गुरुग्राम। जब शहर की सड़कें 40-45 डिग्री तापमान में जल रही हों और ट्रैफिक जाम में फंसे यात्री पसीने से तरबतर हो रहे हों, ठीक उसी समय गुरुग्राम की सड़कों पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। एक साधारण नीली ऑटो रिक्शा, जिसके अंदर फुल फॉर्म में एयर कंडीशनर लगा हुआ है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
इंस्टाग्राम यूजर डीपांशी द्वारा शेयर किया गया यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऑटो चलते हुए भी अंदर का एसी पूरा जोरों पर काम कर रहा है। यात्री आराम से बैठे हैं और गर्मी से बिल्कुल बेफिक्र हैं।
देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत गुरुग्राम में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में आम ऑटो, रिक्शा या ई-रिक्शा में सफर करना सजा बन जाता है। लंबे समय तक जाम में फंसकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एसी वाली ऑटो वरदान साबित हो सकती है।
सोशल मीडिया यूजर्स इस आइडिया से काफी प्रभावित नजर आए। कई लोगों ने इसे भविष्य की यातायात व्यवस्था का झलका बताया। कुछ यूजर्स ने तो मजाकिया अंदाज में लिखा कि “कई कारों से ज्यादा आरामदायक सफर है ये।” लोगों की प्रतिक्रियाएं साफ बता रही हैं कि इस तरह के छोटे-छोटे इनोवेटिव आइडियाज आम आदमी की जिंदगी को कितना आसान बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button