जेवर में छात्र गोपाल शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, दादी की डांट का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या

जेवर के बनवारीवास गांव में 15 वर्षीय छात्र गोपाल शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। हुक्का पीने के विवाद में हत्या की गई थी।

जेवर। कोतवाली क्षेत्र के बनवारीवास गांव में लापता छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद पर्दाफाश कर दिया। आरोपितों ने दादी की डांट से आहत होकर 15 वर्ष के नाबालिग छात्र की निर्मम हत्या कर दी। आरोपितों ने शव को राजपूताना बैठक के सामने बंद पड़े अवैध मकान में छिपा दिया। बुधवार को पुलिस ने साबौता रजवाहे के पास एनकाउंटर के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनमें से मुठभेड़ के दौरान दो आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेवर के बनवारीवास गांव निवासी नौंवी का छात्र गोपाल शर्मा (15 वर्ष) 21 मई की शाम घर से अचानक गायब हो गया था। 22 मई की रात करीब 10 बजे छात्र का शव पड़ोसी गांव रोही के बंद पड़े मकान मिला। शव की हालत देख ग्रामीणों ने छात्र के साथ कुकर्म के बाद गुप्तांग और आंखों को चोट पहुंचाते हुए तेजाब डालकर निर्मम हत्या का आरोप लगया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। 23 मई को छात्र के शव को यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज पर एंमबुलेंस में रखकर ग्रामीणों ने एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया था।
अधिकारियों के आश्वासन पर छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के बनवारीवास और रोही में पहुंचने के बाद लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी। थोड़ी देर में राजपूता बैठक पर पहुंचे दो बुलडोजरों ने अवैध निर्माण का धवस्त कर दिया।
दोपहर करीब तीन बजे घटना के खुलासे में लगी पुलिस की चार टीमों में से एक टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज पर बाइक सवार तीन लोगों को रोकने के प्रयास किया तो तीनों बाइक लेकर साबौता गांव की तरफ भाग निकले। पीछा करने पर आरोपित साबौता रजवाहे की पटरी पर जेवर खुर्जा मार्ग की तरफ भागने लगे। पीछा कर रही पुलिस टीम पर कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग की दी। पुलिस द्वारा बचाव करते हुए जवाब में की गई फायरिंग में दो आरोपित नरेश पुत्र सुरेश निवासी रोही और उमेश कुमार पुत्र रामज्ञा चंपारण बिहार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीसरे आरोपित मोहित पुत्र मनोज निवासी रोही को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डेढ माह पहले मृतक छात्र गोपाल शर्मा की दादी राजपूताना बैठक पर पहुंची थी जहां बैठकर आरोपित हुक्का आदि का नशा करते थे। छात्र की दादी ने अपने नाती को नशे की गलत लतों में फंसाने का आरोप लगाकर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। यही बात आरोपितों के मन में खटक गई और 21 मई को छात्र राजपूताना बैठक पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसे हुक्के में अधिक तंबाकू डालकर पिलाया जब नशा हो गया तो बंद मकान में ले जाकर छात्र का सिर दिवार में मारकर बेहोश कर दिया। आरोपित छात्र को दम तोड़ने तक उसके पास ही खड़े रहे। शव को ठिकने लगाने का मौका नहीं मिलने से शव उसकी मकान में पड़ा रह गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सब इंस्पैक्टर संसार सिंह, सब इंस्पैक्टर यौगेंद्र सिंह, सब इंस्पैक्टर सोनवीर सिंह के अलावा सिपाही सुनील, मंजीत, और राहुल ने आरोपितों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
मुठभेड़ के बाद आरोपित नरेश के कब्जे से पुलिस टीम ने एक तंमचा 315 बोर व दो कारतूस, उमेश के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस व मोहित के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। तीनों आरोपितों के खिलाप छात्र की हत्या का मामला पहले से ही दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button