दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर हल्ला-बोल, रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही कर डाली धांसू कमाई

दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग के बाद अब रिलीज के चंद घंटों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर भी कहर मचा दिया है। कुछ घंटों में ही फिल्म की करोड़ों में कमाई हुई।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। कई महीनों के इंतजार के बाद फाइनली मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम-3’ ने सिनेमाघरों में हल्ला बोल दिया है। 21 मई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में एक बार फिर से ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का प्री-सेलिंग बिजनेस तो धमाकेदार हुआ ही है, लेकिन रिलीज के चंद घंटों के भीतर ‘दृश्यम-3’ ने सॉलिड कमाई कर मेकर्स की झोली भर दी है। मूवी ने अभी तक 4 भाषाओं में कितनी कमाई की है, चलिए आपको बताते हैं।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 मई को रिलीज हुई जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी थर्ड इंस्टॉलमेंट ने सुबह से लेकर 6 बजे तक इंडिया में कुल नेट कमाई 5.73 करोड़ तक की कर ली है। जहां कन्नड़ में फिल्म ने 7 लाख, मलयालम में 4.92 करोड़, तमिल में 19 लाख और तेलुगु में तकरीबन 55 लाख का बिजनेस किया है। इस मूवी को कुल 3,593 शोज मिले हैं। हालांकि, यह ‘दृश्यम-3’ के शुरुआती आंकड़े हैं, रात तक यह आंकड़े काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और साथ ही कई साउथ फिल्मों का रिकॉर्ड टूट सकता है।
तमिल-तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग कमाई काफी अच्छी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल की फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से 35 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।
जिस तरह से फिल्म का प्री-सेलिंग बिजनेस हुआ था, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ही फिल्म दुनियाभर में 50 से 55 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 की सबसे ज्यादा डिमांड गल्फ कंट्रीज, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां मूवी की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है। अभी जहां ‘दृश्यम-3’ का मलयाली वर्जन ऑडियंस के सामने आया है, तो वहीं अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू स्टारर इस फिल्म का हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा।

drishyam 3 collection

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button