‘किसने बनाया ये मुजस्सिमा…’, एक डायलॉग से मशहूर हुए थे एक्टर, कई फिल्मों में कॉमेडी से जीता था दिल
फिल्मी दुनिया में अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता एक डायलॉग से घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी उनका डायलॉग कल्ट बना हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्क/नई दिल्ली। कुछ कलाकार एक सीन या फिर डायलॉग से अमर हो जाते हैं। मशहूर अभिनेता रजाक खान (Razak Khan) भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। कॉमेडी की दुनिया में रजाक ने अपने हर किरदार में जान फूंक दी थी।
रजाक खान ने आमिर खान से लेकर शाह रुख खान और सलमान खान की फिल्मों में अपना जादू चलाया। वह छोटे से छोटे किरदार में भी दर्शकों का ध्यान खींच लिया करते थे। उनका एक डायलॉग इतना मशहूर है कि आज भी यह कल्ट बना हुआ है।
यह डायलॉग फिल्म इश्क का था जिसमें रजाक खान ने नवाब की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। वह भले ही फिल्म में चंद मिनट के लिए आते हैं, लेकिन सारी लाइमलाइट चुरा लेते हैं। उनका डायलॉग ‘किसने बनाया ये मुजस्सिमा (मूर्ति)?’ अमर हो गया। आज भी रजाक खान को इस डायलॉग के लिए याद किया जाता है। 29 साल बाद भी रजाक का ये आइकॉनिक डायलॉग कल्ट बना हुआ है।
रजाक खान ने इसके बाद कई फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। रजाक को भले ही इश्क फिल्म से पहचान मिली हो, लेकिन उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्य फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा से किया था। इसके बाद उन्होंने हम हैं कमाल के, दिल तो आशिक, चंद्र मुखी और मोहरा जैसी फिल्मों में काम किया। वह खलनायक भी बने, लेकिन उन्हें कॉमेडी रोल्स के लिए पहचान मिली।
रजाक खान के फेमस कॉमेडी रोल्स इश्क में नदि दिन्ना चंगेजी, बादशाह में मानिकचंद, हैलो ब्रदर में निंजा चाचा जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल्स किए। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके रजाक खान की आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम M1LL10NS है। रजाक खान आज इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2016 में अभिनेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।



