उज्जैन में पुलिस का बड़ा एक्शन, 147 से अधिक संदिग्ध हिरासत में, 25 से अधिक दोपहिया वाहन जब्त, 22 पर कार्रवाई

साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल डेटा मॉनिटरिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर उनकी गतिविधियों एवं दैनिक आवागमन का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

उज्जैन/मध्य प्रदेश। उज्जैन पुलिस ने बीती रात पांच क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें खासकर डेरों से संचालित होने वाले गिरोह और घटना को अंजाम देने पर अलग-अलग लोगों की संदिग्ध भूमिका होने पर पकड़ा है। पांच थानों की टीम ने संयुक्त दबिश कार्यवाही के दौरान कुल 147 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर संबंधित थानों पर लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ, पहचान सत्यापन एवं पृष्ठभूमि जांच की गई।
उज्जैन पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर अंकुश, फरार एवं आदतन अपराधियों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड स्थित डेरा ,पंवासा पारदी डेरा, चिमनगंज क्षेत्र स्थित आकाश पेट्रोल पंप के पास डेरा, थाना भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित नाथ डेरा, थाना घट्टिया क्षेत्र स्थित लाखेड़ा पारदी डेरा पर दबिश दी। पांच थानों के बल के साथ एडिशनल एसपी शहर आलोक शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति के साथ थाना प्रभारियों, बल एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए डेरो से 147 लोगो को पकड़ा है।
25 से अधिक दोपहिया वाहन भी जब्त किए
कार्यवाही के दौरान 25 से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए गए, जिनके स्वामित्व, दस्तावेजों एवं वैधानिक स्थिति की गहन जांच की जा रही है। जांच के उपरांत 22 व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए जाने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
दबिश के दौरान संदिग्ध तत्वों में अफरा-तफरी एवं हड़कंप मच गया। कई व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। साइबर सेल एवं फील्ड यूनिट की संयुक्त टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन डेटा एवं पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर इन व्यक्तियों की जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कई व्यक्ति संगठित रूप से संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहते हुए उज्जैन जिले के अतिरिक्त आसपास के अन्य जिलों में भी वारदातों को अंजाम देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button