छत्तीसगढ़ में महिला अधिकारी से फोन कर सेक्स की डिमांड, आरोपी ने मोबाइल में भेजी आपत्तिजनक फोटो, मामला दर्ज

महिला अधिकारी ने मामले की शिकायत टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

रायपुर/एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकारापारा थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला अधिकारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके फोन पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आ रहे हैं और सेक्स की डिमांड की जा रही है। इसके साथ ही महिला अधिकारी को कॉल करने वाले ने आपत्तिजनक फोटो भी भेजे हैं। महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास 30 अप्रैल को अज्ञात नंबर से एक कॉल आया। सामने से एक युवक बात कर रहा था। उसने निजी जीवन के बारे में पूछताछ की उसके बाद उसने संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद महिला को 4 मई को उसी नंबर से युवक ने अपनी आपत्तिजनक फोटो भेजीं।
महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि 4 मई की सुबह उस अज्ञात नंबर से लगातार कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज भेजे गए। आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया और सेक्स करने की डिमांड की। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल ने कहा कि महिला अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आपत्तिजनक फोटो आरोपी के द्वारा भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button