66 साल का दूल्हा और 35 की दुल्हन, हिमाचल में हुई एक और अनोखी शादी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक ऐसी शादी हुई है जिसके चर्चे हर जगह हो रहे हैं। यहां एक 66 साल के बुजुर्ग ने लगभग 20 दिन पहले एक 35 साल की युवती से शादी रचाई है।
कुल्लू/हिमाचल प्रदेश। कुल्लू जिले में एक 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से शादी रचाई है। दोनों का शादी के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों वीडियो में डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह शादी बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव में हुए। 66 वर्षीय दूल्हे का नाम सोम देव है। दोनों की शादी को करीब 20 दिन चुके है। लेकिन अब शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सोम अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनसे एक महिला कुछ सवाल पूछती है। वो उनसे पूछती हैं कि आप दोनों क्या लगते हैं। इस पर सोमदेव अपनी लोकल भाषा में जवाब देते है। वो कहते हैं कि हम पति पत्नी है। इसके बाद महिला उनसे दोनों की उम्र पूछती है। इस पर सोमदेव कहते हैं कि मेरी उम्र 66 साल है और उनकी पत्नी की उम्र 35 साल है। हम दोनों ने 20 दिन पहले ही शादी रचाई है। इस दौरान महिला दोनों को कहती है कि खुश रहना है। वो बुजुर्ग की पत्नी से कहती है कि वह अपने पति की सेवा करे। इस पर युवती हां में जबाव देती है।
बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल की एक शादी के काफी चर्चे हुए थे। यह शादी हिमाचल के सिरमौर जिले में हुई थी। यहां दो सगे भाइयों ने एक ही युवती से शादी की थी। शिलाई के रहने वाले दो सगे भाइयों कपिल नेगी और प्रदीप नेगी ने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों ने सुनीत से शादी की है। उन्होंने अपने कल्चर को बचाए रखने की बात कही थी। अब दोनों भाइयों की पत्नी सुनीता ने एक बेटी को जन्म दिया है।




