‘गजवा-ए-हिंद’ और भारत के खिलाफ जंग की साजिश रच रहे गुजरात से पकड़े गए दो युवक

गुजरात एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों, इरफान खान पठान और मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख को गिरफ्तार किया है।
गांधीनगर/एजेंसी। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरापी भारत में हमले करने, हथियार और फंड इकठ्ठा करने और देश के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। डिप्टी एसपी वीरजीत सिंह परमार की अगुवाई में हुई जांच में पता चला है कि दोनों युवक पिछले 7 महीनों से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर एक्टिव थे। वे 12-13 सदस्यों के एक बहुत करीबी ग्रुप का हिस्सा थे, जो भारत में ‘गजवा-ए-हिंद’ की स्थापना पर चर्चा कर रहा था। ये युवक ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आईएसआईएस जैसे एक्सट्रीमिस्ट और रेडिकल संगठनों की आइडियोलॉजी से प्रभावित थे।
पुलिस जांच के अनुसार, इन दोनों युवाओं को किसी हैंडलर ने ऑपरेट नहीं किया था, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए वे पूरी तरह से ‘सेल्फ-रेडिकलाइज्ड’ हो गए थे। गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में इरफान खान पठान और मु्र्शिद जाहिद अख्तर शेख के रूप में हुई है। इरफान 22 साल का है, जो पाटन के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह मेहसाणा से एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई की है, और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
दूसरा आरोपी, मु्र्शिद जाहिद अख्तर शेख, 21 साल का है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसने आठवीं तक की पढ़ाई की है। मुर्शिद मुंबई में अपने भाई के साथ बिरयानी की दुकान में काम करता था। सिद्धपुर-मुंबई से गिरफ्तार हुए युवक एक टिप-ऑफ के आधार पर, गुजरात एटीएस टीम ने लोकल पुलिस की मदद से सिद्धपुर से इरफान खान पठान और मुंबई से मुर्शिद को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों का कोई पिछला क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148 और 61 के तहत केस दर्ज किया गया है।




