वीरेन्द्र सचदेवा और योगेन्द्र चंदोलिया ने नांगलोई में जगमग नांगलोई अभियान के तहत झुग्गी बस्ती में कलर लाइट लगाने के अभियान का किया शुभारंभ
अभी झुग्गियों के अंधेरे दूर हो रहे हैं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनते ही झुग्गिवासियों के जीवन का अंधकार दूर होगा – वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने आज नांगलोई में जगमग नांगलोई अभियान के तहत आज झुग्गी बस्ती में कलर लाइट लगाने का शुभारंभ किया और इस मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मनोज शौकीन और योगेन्द्र चंदोलिया के कारण झुग्गियों में लाइटे लग रही हैं और अंधेरा दूर हो रहा है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनते ही झुग्गिवासियों के जीवन का अंधकार दूर होगा।
श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जहां भी हम जा रहे हैं वहां की माताएं बहने मन बना चुकी है कि इस भ्रष्टाचारी केजरीवाल को हटाना है। दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां के मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों को अपने 10 सालों के कार्यकाल में सिर्फ लूटने का काम किया है। खासकर झुग्गिवासियों से किए गए वे सभी वायदें आज एक छलावा साबित हुई है जब मुफ्त बिजली की बात करके हज़ारों के बिल आ रहे हैं। इतना ही नहीं दिल्ली में 73 लाख राशन कार्डधारी है जिन्हें आज राशनकार्ड से अनाज नहीं मिल रहा है।
श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की अस्पतालों में बेसिक दवाईयां और जांच सुविधा भी नहीं उपलब्ध है जिसके कारण गरीब झुग्गिवासी इधर- उधर धक्के खाते हैं अगर दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होती तो उन सभी परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ मिलता लेकिन दिल्ली के अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते कि दिल्ली वालों को किसी भी प्रकार की सुविधा मिल सके और अपनी द्वेष भरी राजनीति के कारण वे दिल्लीवालों को सुविधा से वंचित रखा है।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि खुद शीशमहल में रहने वाले केजरीवाल दिल्ली के झुग्गीवासियों को सिर्फ डराने और उन्हें धमकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये में झुग्गियों में रहने वाले एक परिवार का मकान बन जाए लेकिन उतने पैसो की अरविंद केजरीवाल ने अपने महल में सिर्फ एक टॉयलेट सीट लगवाई।
श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली इकलौता ऐसा राज्य है जहां लोग गर्मी में पानी के एक एक बूंद के लिए तरसते हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने समाधान के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एक चुनावी रैली में पानी फेंके जाने पर इतनी नौटंकी करने लगे और पानी को तेज़ाब पदार्थ बताने लगे। अरविंद केजरीवाल को भी इस बारे में जानकारी है कि उन्होंने दिल्ली में पानी को जहरीला बना दिया है यही वजह है कि एक साल में सरकारी अस्पतालों में 21000 लोगों की जान सिर्फ प्रदूषित पानी पीने से चली गई।
श्री योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि वह राशन कार्ड बनवाएगी लेकिन हम सभी उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या 2015 के बाद किसी का राशन कार्ड बना हो तो बताएं। 2018 से बुजुर्गों की पेंशन बंद है लेकिन अब वह नाटक रहे हैं। जितने वायदें इस भ्रष्टाचारी सरकार ने दिल्ली की जनता से किया है, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है।
श्री चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली की झुग्गियों में भाजपा के पदाधिकारी लगातार जा रहे हैं और भाजपा हमेशा झुग्गिवासियों के साथ खड़ी है। हम झुग्गीवालों एवं अन्य गरीबों से वायदा करते हैं कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बनाइए फिर आपके राशन कार्ड भी बनेंगे और आपके बच्चों के नाम भी जुड़ेंगे।
श्री चांदोलिया ने कहा कि नांगलोई के अंदर 28 सितम्बर को घटना हुई और 27 नवम्बर को अरविंद केजरीवाल को उस परिवार से मिलने की याद आई। इस तरह की नौटंकी अरविंद केजरीवाल लगातार कर रहे हैं जिसे जनता भी समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि गैंगस्टर से बात करने वाले केजरीवाल के विधायक नरेश बालयान को पार्टी से क्यों नहीं निकाला गया इसका जवाब आज दिल्ली की जनता जानना चाहती है। दिल्ली में इनके विधायकों वसूली और रंगदारी कर रहे हैं जिसका खामियाजा इन्हें सत्ता गंवाकर इस बार चुकाना पड़ेगा।




