फतेहपुर में खाकी पर गिरी गाज, एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत 10 कांस्टेबलों को किया लाइन हाजिर

फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जोनिहां चौकी इंचार्ज अजीत सिंह को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अतिरिक्त, दायित्व निर्वहन में शिथिलता के चलते 10 अन्य कांस्टेबलों को भी लाइन हाजिर किया गया है।

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। एक चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही जिले के विभिन्न थानों में तैनात 10 कांस्टेबलों को भी उनकी कार्यशैली और अनुशासनहीनता के चलते लाइन हाजिर किया गया है। फतेहपुर जिले में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जोनिहां चौकी इंचार्ज अजीत सिंह सहित 10 कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई तीन बाइक सवारों को कार से कुचलकर हुई मौत के मामले में लापरवाही सामने आने के बाद की गई है। घटना के बाद से ही पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे, जिसकी जांच के बाद यह कदम उठाया गया।
क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रहने वाले दीपक सोनी ने बाइक सवार साले सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम उसके दोस्त अन्नू सोनकर व रिश्तेदार मनोज सोनी को तेज रफ्तार कार से रविवार को कुचल दिया था। इसमें तीन की मौत हो गई थी। मामले की जांच में जोनिहां चौकी इंचार्ज की लापरवाही उजागर हुई है। इस मामले जाेनिहां चौकी इंचार्ज अजीत सिंह की लापरवाही उजागर होने पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने लाइन हाजिर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जोनिहां चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
दुर्घटना के स्वरूप देने के लिए स्वजन को मनाती रही पुलिस
कार सवार दीपक सोनी पर बाइक तीन लोगों को कुचल कर मार डालने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस घटना को पहले दुर्घटना मान कर चल रही थी। स्वजन को भी घटना को दुर्घटना बताई जा रही थी, पर स्वजन इसे हत्या से कम कुछ मानने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान तीन बार तहरीर बदली गई। पुलिस भी यह मान रही है कि जिस समय घटना हुई है कार में किशोरी नहीं थी। पर स्वजन का आरोप है कि किशोरी कार में ही थी।
आरोपित बोला साली घर पर थी, उसकी काल पर पहुंचा कोतवाली
कार से तीन लोगों को कुचलकर मार डालने के आरोपित दीपक सोनी ने बताया कि घटना के समय कार में साली नहीं थी। कार से जब वह अपनी सराफा की दुकान भवानीपुर आ रहा था तो साले ने तीन दो अन्य साथियों के साथ उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद कार को ओवर टेक करने के लिए बाइक आगे पीछे की। आरोपित का दावा है कि उसकी कार से बाइक नहीं लड़ी। अगर उसकी कार से बाइक लड़ी होती तो वह क्षतिग्रस्त होती। उसकी की जांच की जा सकती है। सुबह जब उसे साली ने मोबाइल पर काल कर कोतवाली आने को कहा तब वह कोतवाली पहुंचा था। बताया कि किशोरी साले के साले से शादी करना चाह रही है। इसके लिए साला राजी नहीं था, और विवाद करता था। घटना के बाद पूरी रात भागता रहा था। समझ नहीं आ रहा था क्या करें।
जनपद कानपुर नगर के सैनिक चौराहा के पास रहने वाली किशोरी जोनिहां में मौसी के यहां रहती थी। यहां से किशोरी का जीजा (मौसी का दामाद) बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर गांव निवासी दीपक सोनी अपने गांव ले गया था। इसके बाद किशोरी को संरक्षण को लेकर तीनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रविवार को पुलिस चौकी जोनिहां तीनों पक्ष पहुंचे। यहां पंचायत के बाद बात नहीं बनी तो जोनिहां चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने मामले को कोर्ट से हल करने की बात कहकर सभी पक्षों को जाने दिया था। आरोप है कि किशोरी के जीजा ने बाइक सवार जोनिहां निवासी साले सत्यवान सोनी उर्फ सत्यम उसके दोस्त गांव के ही अन्नू सोनकर व रिश्तेदार जाफरगंज थाने के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज सोनी कानपुर बांदा मार्ग में कोरवां गांव के पास कुचल दिया था।
थानों में तैनात 10 कांस्टेबल को एसपी ने किया लाइन हाजिर
दायित्व निर्वहन में शिथिलता और शिकायत मिलने पर थानों में तैनात दस कांस्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के पास पहुंची शिकायतों की जांच कराई गई। दोषी पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।लाइन हाजिर हुए कांस्टेबल में ओम तिवारी, ललित मिश्रा, रामकुमार, राकेश, रामकुमार, लोकदीप पाण्डेय, बाबी गुर्जर, विष्णु देव, मनोज कुमार और सुधांशु शुक्ला के नाम शामिल हैं। वहीं चर्चा रही कि थाने में तैनाती के दौरान यह कारखास सिपाही के रूप में चर्चित रहे हैं। सेटिंग गेटिंग करके बड़े बड़े मामले चुटकियों में निपटा देते थे। फाइनल रिपोर्ट में अफसरों को गुमराह कर देते थे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दायित्व निर्वहन में शिथिलता के चलते दस सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button