एमएस पार्क पुलिस की बड़ी सफलता, नशेड़ी वाहन चोर गिरफ्तार, तीन मामले सुलझे

दिल्ली के शाहदरा जिले के एमएस पार्क थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त शातिर अपराधी मनीष उर्फ मन्नू उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर तीन मामलों का खुलासा किया है। आरोपी नंद नगरी से पकड़ा गया और उसके कब्जे से चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में उसने दो अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की, जिनसे दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली के शाहदरा जिले के एमएस पार्क थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में लिप्त एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर तीन मामलों का खुलासा किया है। 12 अप्रैल को दर्ज ई-एफआईआर में एक महिला ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी की शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने नंद नगरी क्षेत्र से आरोपी मनीष उर्फ मन्नू उर्फ मोनू (30), निवासी करावल नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास से दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था। उसके खिलाफ पहले भी 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, घर में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है और आगे की जांच जारी है। बरामदगी में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button