गुजरात पुलिस के ‘सुपर डॉग’ चेक ने 16 साल बाद जीता गोल्ड मेडल, डीजीपी केएलएन राव ने ठोंकी पीठ

गुजरात के पुलिस के के9 स्क्वॉयड के चेक नाम के डॉग ने 16 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे डॉग और उसके हैंडर से डीजीपी केएलएन राव ने खुद मुलाकात की और दोनों को सम्मानित किया।
अहमदाबाद/एजेंसी। दुनियाभर में बम विस्फोटक और अपराध के मामलों की जांच में डॉग का इस्तेमाल होता है। इन्हें सालों-साल इसके लिए ट्रेन भी किया जाता है। गुजरात पुलिस को 16 साल के अंतराल के बाद पुलिस के ‘चेक’ नाम के डॉग ने गोल्ड मेडल दिलाया है। शुक्रवार को डीजीपी डॉ. के एल एन राव ने डॉग चेक और उसके हैंडलर से मुलाकात की। डीजीपी ने इस मौके पर सम्मानित भी किया। गुजरात पुलिस का कुत्ते ‘चेक’ नेशनल पुलिस ड्यूटी मीट में गोल्ड मेडल जीता है। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट महाराष्ट्र के नागपुर में हुई। डीजीपी ने डॉग ‘चेक’ और उसके हैंडलर रमेश खांट की तारीफ की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट चैंपियनशिप 2025–26 में, गुजरात पुलिस के कुत्ते ‘चेक’ ने दो अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते और राज्य पुलिस का गौरव बढ़ाया। मार्च–अप्रैल 2026 के दौरान नागपुर में आयोजित इस 69वें संस्करण में देश भर से पुलिस K9 दस्ते, फोरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में विस्फोटक और नशीले पदार्थों का पता लगाने, ट्रैकिंग, फुर्ती और ऑर्डर फॉलो करने जैसी क्षमताओं की परीक्षा ली गई। गुजरात पुलिस के डॉग ट्रेनिंग कंसल्टेंट चंदनसिंह राठौड़ ने कहा कि गुजरात पुलिस के कुत्ते ‘चेक’ ने ट्रैकिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता और ओवरऑल ट्रैकिंग कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है।
गुजरात पुलिस के डीजीपी ऑफिस ने एक बयान में कहा गया है कि यह गुजरात पुलिस के लिए गर्व का क्षण था, क्योंकि राज्य के पुलिस कुत्ते ने 16 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय स्तर की पुलिस ड्यूटी मीट में गोल्ड मेडल जीता था। तब डीजीपी ने पुलिस कुत्ते ‘चेक’ उसके हैंडलर रमेश खांट को सम्मानित किया तो पुलिस डॉग ट्रेनिंग कंसल्टेंट कर्नल चंदनसिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। गुजरात पुलिस के कुल छह कुत्तों ने तीन अलग-अलग प्रतिस्पर्धी कैटेगरी में हिस्सा लिया।
ट्रैकिंग कैटेगरी में विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कुल 45 कुत्तों ने हिस्सा लिया, जिसमें गुजरात पुलिस के कुत्ते ‘चेक’ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस पूरे आयोजन में विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 200 से ज्यादा कुत्तों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया। इस चैंपियनशिप के लिए तैयारी पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. नीरजा गोत्रू की देखरेख में की गई। गुजरात के विभिन्न जिलों में लगभग 160 पुलिस कुत्ते तैनात हैं, जिन्हें विस्फोटक का पता लगाने, नशीले पदार्थों का पता लगाने, अपराध की जांच के लिए ट्रैकिंग करने और शराब का पता लगाने के कामों के लिए ट्रेनिंग दी गई है।





