कौशाम्बी पुलिस कार्यालय में आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर समीक्षा बैठक, कर्मचारियों को समयबद्ध प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी पुलिस कार्यालय सभागार में सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में तैनात सभी शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सीओ ने पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन, पाठ्यक्रम चयन और प्रशिक्षण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधीनस्थ कर्मचारी निर्धारित समयावधि में प्रशिक्षण मॉड्यूल पूर्ण करें और संबंधित प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
बैठक में प्रशिक्षण की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया गया। सीओ ने कहा कि पोर्टल से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग दैनिक कार्यों में किया जाए, जिससे कार्यकुशलता और सेवा गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।
अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय स्थापित करने तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करना और शासन निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराना बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button