जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद मुगल रोड बंद, बीच रास्ते में फंसे पर्यटक

श्रीनगर/एजेंसी। राजौरी पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी और फिस्लन के चलते स्थायी तौर पर यातायात को बंद किया गया है। सड़क से बर्फ और भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद ही मुगल रोड पर दोबारा यातायात बहाल किया जाए गया। गुरुवार सुबह से ही मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश और पीर पंजाल सहित मुगल रोड़ पर बर्फबारी के बाद सुबह से मैदानी क्षेत्रों बारी बारिश और मुगल रोड पर बर्फ बारी से तापमान में भारी गिरावट से मौसम दौबारा से ठंडा हो गया है।
वहीं, गुरुवार दोपहर बाद लगभग 2:30 के करीब बर्फबारी और छतापानी और मानसर के मोडो पर भूस्खलन के बाद सड़क पर भारी फिसलन के कारण मुगल रोड की स्थिति खराब हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही असुरक्षित हो गयी है।
मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐहतियाती तौर पर चंढ़ीमड से पीर की गली तक सभी वाहनों को यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है मौसम साफ होतें ही। मुगल रोड से बर्फ और भूस्खलन का मलबा हटाने के उपरांत मुगल रोड पर जल्द से जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button