कर्नाटक में प्री-वेडिंग शूट के दौरान बवाल, मंदिर में जूते पहनने पर फोटोग्राफरों को लोगों ने धुना

कर्नाटक। कर्नाटक के बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर के पास प्री-वेडिंग शूट को लेकर बवाल मच गया। आरोप है कि शूट के दौरान फोटोग्राफरों ने जूते पहन रखे थे और लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हासन जिले के सकलेशपुर तालुका में स्थित यह मंदिर अपनी हरियाली और मनमोहक नजारों के लिए दूर-दूर तक मशहूर है। इसी वजह से यह प्री-वेडिंग शूट के लिए एक लोकप्रिय जगह बन गया है।
एक जोड़ा प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए फोटोग्राफरों के साथ उस जगह पर पहुंचा था। शूट के दौरान उस समय कहा-सुनी हो गई जब कुछ लोगों ने मंदिर परिसर के भीतर फोटोग्राफी पर आपत्ति जताई और फोटोग्राफरों पर कथित तौर पर जूते पहने होने का आरोप लगाया। यह बहस बाद में हाथापाई में बदल गई। इस घटना में एक कैमरा भी डैमेज हो गया। घायल फोटोग्राफरों को इलाज के लिए सकलेशपुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मुदिगेरे तालुक के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में आशी, प्रशांत, रक्षा, अरविंद, उचित, प्रज्जवल और निशांत शामिल हैं। घायल फोटोग्राफरों की पहचान नवी और नंदन के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button