सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची 12 थानों की पुलिस

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को बिहार पुलिस लखनऊ पहुंची है। गैर-जमानती वारंट लेकर आई बिहार पुलिस ने सबसे पहले लखनऊ की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, जिसके हिसाब से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर गड़बड़ी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निवेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोर्ट में केस दाखिल किया गया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था लेकिन वह पेशी के लिए नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सुब्रत राय सहारा के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था, जिसके तहत संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पुलिस को आशंका थी कि सुब्रत राय सहारा शहर में छिपे हैं। ऐसे में गोमती नगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के मुख्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की गई। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम भी यूपी आई थी। मध्य प्रदेश के दतिया में रॉय के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button