केबीसी फेम महिला तहसीलदार अमिता सिंह बाढ़ राहत घोटाले में गिरफ्तार

श्योपुर/मध्य प्रदेश। श्योपुर जिले में करीब ढाई करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले की मुख्य आरोपित और अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की प्रतिभागी बन 50 लाख रुपये जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह को शिवपुरी सर्किल जेल की महिला बैरक में रखा गया है। जेल में 24 घंटे बीतने के बाद भी उनके तेवर कायम हैं। उन्होंने महिला जेल प्रहरियों से यहां तक कह दिया है कि तुम मुझे जानती नहीं हो, मैं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हूं…।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में श्योपुर जिले में बाढ़ के बाद मुआवजा वितरण में 127 फर्जी हितग्राहियों के खाते में 2.57 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर घोटाले का ताना-बाना बुनने वाली श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील की तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह को 26 मार्च को ग्वालियर से उनके घर से गिरफ्तार कर शिवपुरी सर्किल जेल में शाम करीब 5.30 बजे भिजवाया गया है।
शिवपुरी सर्किल जेल में 24 घंटे बंद रहने के बाद भी उनके तेवर कम नहीं हुए हैं। जेल के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जब अमिता सिंह शिवपुरी सर्किल जेल पहुंचीं तो कर्मचारियों ने उन्हें जेल में ले जाते हुए उनका नाम पूछा, जिस पर अमिता सिंह ने उन्हें अपना नाम नहीं बताया और यह कहा कि नाम वारंट में लिखा हुआ है। इसके बाद अन्य पूछताछ में भी उन्होंने कोई खास सहयोग नहीं किया।
जब जेल के कर्मचारियों के सवाल बढ़े तो उन्होंने चक्कर आने की बात कही, जिस पर जेल प्रबंधन ने डॉक्टर को बुलाकर उनका चेकअप करवाया। चेकअप के दौरान अमिता सिंह का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। शुक्रवार की सुबह भी वह जेल प्रहरियों को अपने पद का रुतबा दिखाते हुए नजर आईं।
जब वहां प्रहरियों द्वारा जेल की रुटीन प्रक्रिया आदि के लिए बात की गई तो वह महिला जेल प्रहरियों से यह कहती हुईं नजर आईं कि आप मुझे जानती नहीं हो, मैं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हूं। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद जेल प्रबंधन के अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर जेल में अपना व्यवहार सामान्य रखने की समझाइश दी है।

KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह बाढ़ राहत घोटाले में अरेस्ट, जेल में दिखाए तेवर,  बोली- 'मैं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट...' - kbc fame amita singh arrested in  sheopur flood scam

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button