संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे से लटकता मिला हाई स्कूल की छात्रा का शव,पुलिस जांच में जुटी

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फंदे से लटकता हुआ हाई स्कूल की छात्रा का शव मिलने से सनसनी मच गई,छात्रा का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव की है जहा रिंकुल देवी (उम्र 18 वर्ष) पुत्री मोहनलाल का घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला है, के रूप में हुई है।मृतका रिंकुल कक्षा 10 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। जिससे घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी व चम्पहा चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से आत्महत्या की तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button