दिल्ली के शास्त्री पार्क में चलती बैटरी स्कूटी बनी आग का गोला, शख्स ने कूदकर बचाई जान

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बैटरी से चलने वाली स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार व्यक्ति अपने किसी काम से तड़के घर से निकला था, तभी रास्ते में अचानक स्कूटी से धुआं निकलना शुरू हो गया।
देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। पास में खड़ी कार भी बाल बाल बची स्थिति को भांपते हुए सवार ने तुरंत स्कूटी छोड़कर अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैटरी से चलने वाले वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी घटनाएं बैटरी में तकनीकी खराबी, ओवरहीटिंग या खराब क्वालिटी के उपकरणों की वजह से हो सकती हैं। फिलहाल, घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से इस तरह के वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button