दिल्ली में मुंडका अंडरपास के गड्ढे बन रहे जानलेवा
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे

बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में मुंडका अंडरपास के नजदीक सड़क पर गड्ढे हादसों का कारण बन रहा है। फ्रेंड्स इन्क्लेव चौक पर सवारी लेकर जा रहा रिक्शा अचानक से पलट गया। हादसे में सवारियों को मामूली चोटें आई।
चौगामा विकास समिति के महासचिव विजेंद्र सिंह डबास ने बताया कि यहां सड़क मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे व जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसकी शिकायत नरेला जोन के अधिशासी अभियंता मेंटेनेंस-2 को कई बार की जा चुकी है। लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इससे पहले नरेला जोन के उपायुक्त समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
इसके अलावा समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जिसकी वजह से सड़क मार्ग पर दुर्घटना होती ही रहती है। मेरी दिल्ली नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त से अनुरोध है कि इस समस्या पर संज्ञान लें। ताकि क्षेत्रीय जनता सहित तमाम लोग सुगम व सुरक्षित रास्ता तय कर सके।



