बागपत में नशे के आदी दिल्‍ली पुलिस के कॉन्‍स्‍टेबल ने गोली मार दी जान, पिता की जगह पर मिली थी नौकरी

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सर्विस पिस्टल बरामद की है। मामले की जांच चल रही है। शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने नशे की हालत में खुद को गोली मारी है।
मृतक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का नाम पीयूष है जो बागपत के आजमपुर मूलसम गांव का रहने वाला है। पीयूष को उसके पिता की मौत के बाद 2018-19 में अनुकंपा नियुक्ति कोटे से भर्ती कराया गया था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है। पीयूष की अभी तक शादी भी नहीं हुई थी।
जानकारी के अनुसार, पीयूष शुक्रवार शाम को गांव गया था। देर शाम को उसने घर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे बड़ोत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई। दोघट थाना पुलिस ने घटनास्थल से पीयूष की सर्विस पिस्टल बरामद की है।
दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पीयूष शराब का आदी हो गया था। परिजन उसको समझते थे, लेकिन वह मान नही रहा था। शुक्रवार को भी उसने शराब पी और नशे में खुद को गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button